फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft attempt at the tower, the thief left the bike and ran away

Meerut News: टावर पर चोरी की कोशिश, चोर बाइक छोड़कर भागे

Fri, 06 Mar 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Theft attempt at the tower, the thief left the bike and ran away
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में बुधवार आधी रात के बाद एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चोरी की कोशिश की गई। चोरों ने टावर पर लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की जिससे कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टावर के टेक्नीशियन विनीत कुमार मौके पर पहुंचे। कर्मचारी को देखकर चोर अपनी बाइक छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की बाइक बरामद की है। विनीत कुमार ने बताया कि रात करीब आठ बजे वह टावर की व्यवस्थाएं जांचकर अपने कमरे पर चले गए थे। देर रात किसी ने सीसीटीवी कैमरों का एंगल बदल दिया जिससे कंट्रोल रूम में अलर्ट संदेश पहुंचा। उन्होंने देखा कि एक युवक टावर पर चढ़ा था और उसका साथी नीचे खड़ा था।
विज्ञापन

विनीत कुमार की कार की लाइट पड़ते ही दोनों चोर घबराकर टावर से उतरकर घने जंगल की ओर भाग निकले। हड़बड़ी में वे अपनी बिना नंबर की बाइक मौके पर ही छोड़ गए। टेक्नीशियन ने डायल 112 और परतापुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टावर के आसपास जांच पड़ताल की। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed