फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thee injured in road accident in national higway

सड़क हादसे में कार सवार दंपती सहित तीन घायल

Sun, 07 Jun 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
thee injured in road accident in national higway
कैली बाईपास पर हादसे के बाद खड़े दोनों क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। कैली बाईपास पर कूड़ी गांव के सामने अंडरपास पर कार व टाटा 407 की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राज मार्ग 235 पर कैली बाईपास पर जहां जहां अंडर पास हैं वह एक्सीडेंट जोन बन गए हैं। कूड़ी गांव के अंडरपास पर रोजाना हादसा होता है। हादसों के बाद भी निर्माण कंपनी या पुलिस के पास हादसे रोकने का उचित साधन नहीं है। शनिवार को कूड़ी अंडरपास पर कैली गांव की ओर से जा रही कार में हापुड़ की तरफ से आई टाटा 407 ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने सेकार पलट गई। जिसमें गांव खासपुर निवासी सुशील पुत्र छज्जू सिंह, पत्नी व सतीश सहित तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को सीधी कर घायलों को बाहर निकाला और हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुविधाएं पूरी नहीं
राज मार्ग पर मेरठ से कैली तक काम करीब पूरा हो चुका है। लेकिन कैली से हापुड़ के बीच में अभी कैली में एचटी लाइन की सिफ्टिंग व हापुड़ में रेलवे का कार्य अभी अधूरे हैं। वहीं, लॉकडाउन व हापुड़ शहर में मिले कोरोना मरीजों के चलते हापुड़ शहर में वाहनों का आना जाना बहुत कम है। जिस कारण हापुड़ को छोड़कर अन्य जगहों पर जाने वाले वाहन कैली बाईपास की सर्विस रोडों से होकर निकल रहे हैं। अभी किसी भी अंडरपास पर पूरी सुविधाएं ना होने के कारण अचानक से आने वाले वाहन प्रति हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed