फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   theats to put acid on girl s face

युवती को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी

Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
theats to put acid on girl s face
मवाना। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने राजवंशी धर्मशाला के समीप रहने वाले एक युवक पर पुत्री से छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालकर विकृत करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। मोहल्ला हीरालाल निकट राजवंशी धर्मशाला के समीप रहने वाला युवक उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करता है। वह विरोध करने पर उसकी पुत्री को तेजाब डालकर चेहरा विकृत करने की धमकी देता है। आरोपी काफी समय से उसकी पुत्री का पीछा कर रहा है। कई बार आरोपी को समझाया, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा है। जिससे वह तथा उसकी पुत्री अत्यधिक भयभीत है। आरोपी कभी भी उसकी बेटी के साथ कोई भी अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकता है। पीड़ित ने तहरीर में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिससे वह तथा उसकी बेटी भयमुक्त जीवन जी सकें। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed