{"_id":"6ab3ccc2605b94bfeb0c80ca","slug":"the-zonal-state-cricket-tournament-will-be-held-in-hapur-starting-from-the-5th-meerut-news-c-72-1-mct1009-159882-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जोनल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 5 से हापुड़ में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जोनल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 5 से हापुड़ में होगा
विज्ञापन
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन करेगा आयोजन, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में खेले जाएंगे मैच
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में टीमों को बांटी पोशाक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से 5 अक्तूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में अंडर 14 जोनल स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर समेत कई टीम प्रतिभाग कर रही ही हैं।
यह जानकारी बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने दी। इस दौरान उन्होंने सभी टीम के खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक वितरित कीं।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर 14 में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, ब्रज केसरिया, रुहेलखंड रॉयल, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, सरयू स्ट्राइगर, पूर्वांचल पैंथर, संगमसुपर किंग्स की टीम हिस्सा ले रही हैं। सभी मैच जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में दिन-रात्रि में खेले जाएंगे। टीम के चयन में अहम भूमिका निभाने वाले अहमद उल्ला और पूर्व रणजी खिलाड़ी पंकज सिंह को भी इस दौरान फेडरेशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी टीम के खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होने का प्रमाण पत्र और टूर्नामेंट की रंगीन पोशाक देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के प्रबंध निदेशक आयुष सिंघल, सचिव राहुल सिंघल का विशेष सहयोग है।