फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The youth with whom the relationship broke down, the information about the girl's presence with him, the police engaged in investigation

जिस युवक से रिश्ता टूटा, उसी के पास युवती के होने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 06 Jul 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The youth with whom the relationship broke down, the information about the girl's presence with him, the police engaged in investigation
जिस युवक से रिश्ता टूटा, उसी के पास युवती के होने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

सरधना। करीब डेढ़ माह पहले लापता हुई युवती के परिजनों ने उसका अपहरण किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। परिजनों का कहना है कि युवती उसी युवक के साथ है, जिससे उसका रिश्ता टूटा था। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर के आधार पर इस मामले में आरोपी युवक के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।
सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की सगाई बड़ौत क्षेत्र के गांव बामडौली निवासी युवक के साथ हुई थी। किसी बात पर युवती और युवक के परिजनों के बीच सगाई के बाद शादी को लेकर बात नहीं बन सकी। जिस पर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसी बीच लड़की घर से फरार हो गई। परिजनों को जानकारी हुई कि लड़की उसी लड़के के साथ है, जिससे उसका रिश्ता टूटा था।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने आरोपी युवक समेत अन्य कई लोगों को युवती को अगुवा कर ले जाने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे युवक व युवती के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले में भाकियू नेता थाने पहुंचे, जिस पर थाना पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed