फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The youth was murdered and his body was tied in a sack and thrown in the bushes

Meerut News: युवक की हत्या कर शव बोरे में बांधकर झाड़ियों में फेंका

Sun, 12 Jan 2025 08:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:50 AM IST
विज्ञापन
The youth was murdered and his body was tied in a sack and thrown in the bushes
मेरठ। करीब 22 साल के युवक की हत्या कर शव बोरे में बांधकर मेडिकल थाना क्षेत्र में बीएनजी स्कूल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसकी नाक और मुंह से खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही है प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर युवक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बीएनजी स्कूल के पास शनिवार दोपहर झाड़ियों में पड़े एक बोरे को कुत्ते खींच रहे थे। शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना भावनपुर पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोलकर देखा तो उसमें युवक का शव मिला। नाक और मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। युवक के पास से पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। थाना क्षेत्र मेडिकल का होने के चलते वहां की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की जानकारी करनी चाही, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि कोई जहरीला पदार्थ देकर युवक की हत्या की गई। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के मकसद से बोरे में बांधकर रात के अंधेरे में झाड़ियों में फेंक दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही हत्यारोपियों का पता लग पाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले भी मिले हैं अज्ञात शव
जिले में अज्ञात शव मिलने के मामले पूर्व में भी मिलते रहे हैं। हत्या कर शवों को ठिकाने लगाने के मकसद से फेंक दिया गया। इनमें से कुछ की पहचान बाद में हो गई, तो कई की अभी तक भी पहचान न होने से उनकी मौत की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है।
---
27 दिसंबर 2024 की रात नौचंदी थाना क्षेत्र में पीवीएस के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। पेट से खून बहने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया था।
----
23 नवंबर 2024 को आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे के पास नाले में एक युवक का शव मिला। पहचान न होने पर नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया था। आसपास के लोगों ने बताया था कि युवक क्षेत्र में कूड़ा बीनने का काम करता था।
---
19 नवंबर 2024 रेलवे रोड थाना क्षेत्र में मकबरा आबू स्थित रेलवे यार्ड के प्लेटफॉर्म के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। रेलवे रोड और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी थी। चोट का कोई निशान नहीं मिला था।
---
19 नवंबर 2024 को मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली के जंगल में ईख के खेत में करीब 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। शव पांच-छह दिन पुराना लग रहा था। शरीर पर केवल अंडरवियर मिला था। इसकी भी पहचान नहीं हो पाई थी।
---
7 जुलाई 2024 को नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में करीब 28 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला। युवक की गला काटकर हत्या करने के बाद शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया था।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed