{"_id":"6a413f27c77420c4100fcc14","slug":"the-youth-pledged-to-work-towards-de-addiction-and-social-awareness-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106031-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवाओं ने नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवाओं ने नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता का लिया संकल्प
विज्ञापन
दौराला-------परमधाम न्यास पर हिंदू मजदूर किसान समिति कार्यालय पर युवा जरुण धारण करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। हिंद मजदूर किसान समिति के मुख्यालय श्री परम धाम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन के नेतृत्व में हजारों पिछड़े वर्ग के युवाओं को जनेऊ धारण कराया गया।
चंद्रमोहन ने कहा कि जनेऊ धारण का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही जातिवाद से बचने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा और जातिवाद समाज एवं देश की प्रगति में बाधक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट नेता लोगों को इन मुद्दों में उलझाकर अपने स्वार्थ सिद्ध करते हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सहित विकास, अशोक, बबली, ईश्वर ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।