{"_id":"6171d14ef145636c1d1c8194","slug":"the-youth-of-bhamuri-who-went-to-jammu-for-ferry-business-went-missing-sardana-news-mrt561694511","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी कारोबार के लिए जम्मू गया भामौरी का युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरी कारोबार के लिए जम्मू गया भामौरी का युवक लापता
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव भामौरी से जम्मू कश्मीर में कपड़ा फेरी का कारोबार करने गया 22 वर्षीय युवक अगले दिन लापता हो गया। उसके बहनोई ने गांधीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं, लापता युवक के भी परिजन गांव से उसकी तलाश के लिए जम्मू रवाना हो गए हैं।
भामौरी निवासी नूर मोहम्मद पुत्र अशफाक 11 अक्तूबर को जम्मू में कपड़ा फेरी का कारोबार करने के लिए यहां से रवाना हुआ था। उसका बहनोई अनीश जम्मू में ही रहता है। 12 अक्तूबर को वह अपने बहनोई के ठिकाने पर जम्मू पहुंच गया था। अगले दिन वह 25 महिला सूट लेकर बेचने के लिए निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद नूर मोहम्मद के बहनोई अनीश ने जम्मू के गांधीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बताया गया कि गुमशुदा ने 13 तारीख को ही अपनी पत्नी के नाम बैंक खाते में तीन हजार रुपये भेजे थे। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।