{"_id":"5a366d134f1c1b686a8ba36f","slug":"the-youth-of-another-community-was-raped-eight-months-tension-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे समुदाय के युवक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, भाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे समुदाय के युवक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, भाई का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
महिला से आठ माह तक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जिले में एक गांव की युवती का अपहरण कर आठ माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन
युवती के भाई के मुताबिक उसकी बहन को पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का एक युवक करीब आठ माह पूर्व अपहरण करके ले गया था। आरोपी ने उसको अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। उसने आरोपी युवक के परिजनों को इस बारे में बताया, लेकिन उन लोगों ने भी कोई जानकारी नहीं दी। उल्टा उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका परिवार काफी परेशान है। पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक दीपक, पप्पू, बिंदर और विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/