फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the young men disappeared after parking the car on the gate of the police station

थाने के मुख्य गेट पर कार खड़ी करने पर चालान

Thu, 10 Sep 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
the young men disappeared after parking the car on the gate of the police station
मवाना। थाने के मुख्य गेट पर युवक ईको कार को बीचों-बीच खड़ी कर कहीं चले गए। मुख्यद्वार के बीच में कार खड़ी देख पुलिसकर्मियों परेशान हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी युवकों का पता नहीं चला। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटे युवकों को पुलिस ने आडे़ हाथों लिया तथा कार का चालान कर दिया। थाने के मुख्य द्वार के बीचों-बीच युवक ईको कार खड़ी कर कहीं चले गए। बीचों-बीच कार खड़ी देख पुलिस वालों ने गाड़ी वालों को तलाश करना शुरू किया। पुलिस को डर था कि यदि कोई आला अधिकारी थाने आ जाता है तो उसकी गाड़ी थाने के अंदर नहीं जा सकेगी। जिस कारण किसी पर भी गाज गिर सकती है। घंटों कार वाले युवकों को तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। लगभग डेढ़ घंटे बाद दो युवक लौटे। जिनको पुलिस ने इस प्रकार गाड़ी खड़ी करके जाने पर आडे़ हाथों लिया तथा कार का चालान कर दिया। दोनों युवक कंकरखेडा के रहने वाले थे। नर्सिग होम में रोगी को देखने आए थे। जल्दबाजी में गाड़ी खड़ी कर गए। युवकों के लौटने तथा गाड़ी के हटने पर पुलिसकर्मियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed