फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man expressed the fear of father's kidnapping and murder, accused of getting the deed of the land done by giving drugs

Meerut News: युवक ने जताई पिता के अपहरण और हत्या की आशंका, नशीला पदार्थ देकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Fri, 16 Jun 2023 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
The young man expressed the fear of father's kidnapping and murder, accused of getting the deed of the land done by giving drugs
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ दो लोगों पर पिता का अपहरण करने और जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया। साथ ही हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर निवासी लव तेजा बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा। युवक ने दौराला निवासी दो लोगों पर जमीन के लालच में अपने पिता सुधीर कुमार का अपहरण कर बैनामा कराने तथा हत्या का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को बताया कि दो सप्ताह पूर्व उसके पिता सुधीर कुमार घर से दौराला बाजार जाने की कहकर गए थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों संग पिता की रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

लव ने बताया कि तलाश करने के दौरान कुछ लोगों ने उसके पिता को सरधना तहसील में दौराला निवासी लोगों के साथ देखा। मां और ग्रामीणों के साथ सरधना तहसील पहुंचकर जानकारी हासिल की। दौराला निवासी दो लोगोंं ने दो सप्ताह पूर्व उसके पिता की जमीन का अपने नाम बैनामा कराया है। पीड़ित ने थाने में बैनामा कराने वाले दौराला निवासी दोनों लोगों के खिलाफ पिता का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed