{"_id":"611436138ebc3e62c206ea8e","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-jumping-into-the-gangnahar-sardana-news-mrt551496751","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गंगनहर में कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने गंगनहर में कूदकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने गंगनहर में कूदकर जान दी
रोहटा (मेरठ)। बुधवार शाम अपनी ससुराल बाडम में पत्नी को मिलाने आए एक युवक ने पूठ गंगनहर में छलांग लगाकर जान दे दी। पहले युवक ने वीडियो कॉल करके ससुराल वालों को सूचना दी और उसके बाद छलांग लगा दी। पुलिस ने तीन घंटे तक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। युवक की शादी दो माह पहले हुई थी।
गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के रेहड़ी निवासी राहुल पुत्र जयपाल की दो महीने पहले रोहटा थाना क्षेत्र के गांव बाडम में शादी हुई थी। बुधवार को राहुल अपनी ससुराल गांव बाडम में संजीव मिस्त्री के यहां पत्नी के साथ आया था। किसी बात पर कहासुनी होने के बाद वह सीधा बाइक लेकर पूठखास पहुंचा। यहां बाइक खड़ी कर युवक ने वीडियो कॉल कर परिवार और ससुरालियों को आत्महत्या करने की जानकारी देते हुए मोबाइल और पर्स बाइक पर रखकर गंगनहर में छलांग लगा दी। कुछ वाहन चालकों ने युवक को छलांग लगाते देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने बाइक और मोबाइल कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों और और ससुराल वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ससुराल वाले मौके पर पहुंचे। युवक के आत्महत्या करने की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि गंगनहर में कूदे युवक तलाश जारी है। अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।