फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man and woman reached the police station, said - want to get married

Meerut: थाने पहुंचे युवक-युवती बोले- शादी करनी है... घरवाले मान नहीं रहे, परिजन पहुंचे तो मुकरा प्रेमी

Fri, 19 May 2023 11:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2023 11:38 AM IST
सार

मेरठ के मवाना में  एक युवक व युवती थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से शिकायत करते हुए बताया कि दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन घरवाले नहीं मान रहें हैं। लेकिन पुलिस ने परिजनों को बुलाया तो युवक शादी से मुकर गया। पढ़ें पूरा मामला।

विज्ञापन
The young man and woman reached the police station, said - want to get married

विस्तार

मेरठ के मवाना में गांव खेड़ी मनिहार से युवक-युवती घर से भागकर थाने पहुंच गए और शादी करने की बात कही। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया तो युवक शादी की बात से पलट गया। बाद में युवती अपनी मां के साथ चली गई और पुलिस ने युवक का 151 में चालान कर दिया।

विज्ञापन


गांव खेड़ी मनिहार निवासी एक ही जाति के युवक-युवती सुबह 11 बजे घर से भागकर थाने पहुंच गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों का डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वे शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों की उम्र की जांच की तो दोनों बालिग निकले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: निगम के पास पैसे की कमी नहीं, अब विकास कराए नई सरकार, जल्द मेरठ में खुलेगा ETM सर्विस सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया। जैसे ही परिजन थाने पहुंचे युवक शादी की बात से पलट गया लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। बाद में काफी समझाने के बाद युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार हुई।

दरोगा अनुज कटियार ने बताया कि परिजनों के साथ जाने की सहमति पर लड़की को परिजनों के साथ भेज दिया है वहीं युवक के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed