फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The year passed in a board meeting, MDA counted six works

एक बोर्ड बैठक में गुजर गया साल, एमडीए ने गिनाए छह काम

Fri, 01 Jan 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
The year passed in a board meeting, MDA counted six works
मेरठ। कोरोना काल में सबसे अधिक असर मेरठ विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों पर पड़ा। पूरे वर्ष सिर्फ एक ही बोर्ड बैठक का आयोजन हो सका। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय से पिछले चार वर्षों में प्राधिकरण द्वारा कराए गए विकास कार्योँ की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसके लिए एमडीए ने छह कार्यों की रिपोर्ट तैयार की है। शुक्रवार को एमडीए उपाध्यक्ष इन कार्यों का प्रेजेंटेशन भी देखेंगे।
विज्ञापन

एमडीए की तरफ से गंगानगर विस्तार योजना में नए पॉकेट का निर्माण, 45 मीटर चौड़े महायोजना मार्ग का निर्माण, शताब्दीनगर में एयरपोर्ट एन्कलेव का निर्माण, पीएम आवास में भवनों का निर्माण, बागपत रोड पर मलियाना फ्लाईओवर से दिल्ली-बाईपास पर पथ-प्रकाश व्यवस्था, कमिश्नरी चौराहे से हजारी की प्याऊ तक मार्ग प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया गया। इसके अलावा कई विकास कार्यों का टेंडर भी किए गए, लेकिन धन की कमी के चलते इन्हें पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

गंगानगर विस्तार योजना - इस योजना में पांच पॉकेट डब्लू, वी, क्यू, आर और एस का नियोजन किया गया। इसके अंतर्गत 120 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर तक के 936 आवासीय भूखंड, 19 व्यावसायिक भूखंड, एक हेल्थ सेंटर, दो इंटर कॉलेज के भूखंड और दो पेट्रोल पंप के भूखंड सृजित किए गए। इसके विक्रय से 500 करोड़ की आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 मीटर चौड़ा महायोजना मार्ग - मवाना रोड से परीक्षितगढ रोड को जोड़ने वाले दो किमी मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बन जाने के बाद बाहरी वाहनों का मेरठ शहर में आवागमन का दबाव कम हो जाएगा। इस पर 20 करोड़ 58 लाख रुपये का खर्च आएगा।
एयरपोर्ट एंक्लेव का निर्माण - शताब्दीनगर आवासीय योजना के सेक्टर-10 में एयरपोर्ट एंक्लेव के तौर पर 528 फ्लैट और विला का निर्माण किया गया। इस पर लगभग 77 करोड़ 24 लाख का खर्च आया है।
पीएम आवास - जिले में चार स्थानों पर एमडीए की तरफ से 1088 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर अभी तक 17 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना को अगस्त 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

मलियाना ओवरब्रिज से दिल्ली बाईपास तक पथ प्रकाश- बागपत रोड को जगमग करने के लिए एमडीए ने दो किलोमीटर में पथ प्रकाश का कार्य कराया है। इस कार्य पर 64 लाख रुपये खर्च हुए। मार्ग पर 236 एलईडी लाइटें लगाईं गईं हैं।
कमिश्नरी चौराहे से हजारी प्याऊ तक 0.8 किमी मार्ग पर 34 लाइटें लगाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed