फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The X-ray machine in CHC is out of order since last 15 days

Meerut News: सीएचसी में एक्सरे मशीन 15 दिन से खराब

Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The X-ray machine in CHC is out of order since last 15 days
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन 15 दिन से खराब है। मशीन खराब होने से मरीजों को बिना एक्सरे के ही जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगती हैं। औसतन रोजाना 80-90 मरीजों के एक्सरे होते हैं, लेकिन पिछले महीने 22 फरवरी से मशीन में तकनीकी कमी आने के कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। एक्सरे कक्ष बंद पड़ा है, इसलिए एक्सरे के लिए आने वाले मरीजों को वापस जाना पड़ रहा है।

मरीजों को प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर एक्सरे कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि एक्सरे मशीन को ठीक कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। दो बार इंजीनियर आ चुका है, लेकिन मशीन ठीक नहीं हो पाई। एक-दो दिन में फिर से इंजीनियर की टीम आकर मशीन को ठीक करेगी। इसके बाद मरीजों के एक्सरे होंगे। सीएचसी पर आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed