फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wrestling match (dangal) was a major attraction at the fair held at the ancient Maa Durga temple in Mundali.

Meerut News: मुंडाली में प्राचीन मां दुर्गा मंदिर मेले में दंगल रहा खास आकर्षण

Fri, 23 Oct 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
The wrestling match (dangal) was a major attraction at the fair held at the ancient Maa Durga temple in Mundali.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के सिसौली गांव में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित पंडित राम स्वरूप दुर्गा देवी हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्रांगण में लगा है। प्राचीन मां दुर्गा देवी मंदिर पर इसका आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
मेले के पहले दिन मां दुर्गा के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न प्रकार की दुकानें, बच्चों के मनोरंजन के साधन और झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में ग्रामीण परिवेश की झलक साफ दिखाई दी। महिलाओं के घरेलू सामान, बच्चों के खिलौने और पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की दुकानें सजी थीं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा पर प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मेला समिति ने दंगल का आयोजन किया। दंगल में अलका तोमर कुश्ती एकेडमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। लविश पहलवान और हरकेश पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में तीन और कुश्ती मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में भीम पहलवान और विशाल पहलवान विजयी रहे। मेला समिति के सदस्यों में प्रवीण तोमर ग्राम प्रधान, संतन, नैन सिंह तोमर शामिल थे। जग्गा तोमर और राजेश तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed