फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The world changes its color, Khatu changes its time

Meerut News: जमाना बदलता है रंग, खाटू वाला बदलता है वक्त

Wed, 26 Mar 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The world changes its color, Khatu changes its time
हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला ग्राउंड में लाडले खाटू वाले की सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम गुणगान महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम सात बजे गुणगान महोत्सव आयोजित होगा। इसके लिए समिति द्वारा निमंत्रण पत्र वितरित किए गए। मंगलवार को निशान यात्रा कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए इस स्थान पर आकर समाप्त हुई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए। पदयात्रा का कस्बे के लोगों ने स्वागत किया। निशान यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर लालायित रहे। कस्बे के श्रीराम लीला मैदान में कार्यक्रम स्थल पर निशान चढ़ाते हुए भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए। निशान यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाओं सहित युवा श्रद्धालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर श्याम का गुणगान करते हुए शामिल हुए। साथ ही श्री श्याम की आकर्षक झांकी भी निशान यात्रा में निकाली गई।
विज्ञापन

बालमुकुंद बत्रा ने बताया कि पदयात्रा कर निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महाबलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। यह उनकी विजय का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश ही भगवान श्रीकृष्ण को दे दिया था। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि श्याम सरकार सभी के हर बिगड़े कार्य बना देते हैं व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए सभी भक्त श्याम मंदिरों में अपनी मन्नत मांगते हुए निशान चढ़ाते हैं। इस अवसर पर शुभम बत्रा, गौरव गुर्जर, नीरज, सुनील कालरा, राजीव चौधरी, गोपाल सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed