फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the workers stikre agaisnt eo, then ten outsourcing

ईओ के खिलाफ पालिका कर्मचारियों ने दिया धरना, तो समाप्त कर दी दस आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा

Thu, 23 Jul 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
the workers stikre agaisnt eo, then ten outsourcing
सरधना नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता करते एसडीएम अमित कुमार भारतीय। - फोटो : SARDANA
सरधना(मेरठ)। नगर पालिका में ईओ और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद का बृहस्पतिवार को भी समाधान नहीं हो सका। चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं आने से नाराज ईओ ने आउट सोर्सिंग के 10 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। वहीं स्थायी कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। एसडीएम ने दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

सरधना नगर पालिका ईओ अमिता वरुण के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। पालिका कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए ईओ ने 24 घंटे का समय दिया था। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक ईओ का स्थानांतरण नहीं होता तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं ईओ अमिता वरुण ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आउट सोर्सिंग कर्मचारी जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीओ को शिकायती पत्र दिया। साथ ही 10 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। इसमें उमर, नसीर, गौरव, इरशाद, विजय सोम, अजमत, राहुल गौतम, पंकज, नितिन शामिल हैं। ईओ ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों और डीएम अनिल ढींगरा को भी कार्रवाई से अवगत करा दिया। डीएम ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय को दोनों पक्षों की बात सुनने के लिए पालिका भेजा। शाम करीब साढे़ चार बजे एसडीएम अमित कुमार भारतीय पालिका पहुंचे और ईओ अमिता वरुण से मिलकर उनका पक्ष जाना। इसके बाद पालिका कर्मचारियों से मिले। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम चले गए। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों में गतिरोध कम करने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को फिर से बात की जाएगी। वहीं ईओ अमिता वरुण का कहना है कि बृहस्पतिवार को स्थायी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। धरना स्थल पर पालिका के कार्यवाहक प्रधान लिपिक विपिन शर्मा, मनोज कुमार, शिवानी शर्मा, महिपाल वाल्मीकि, सोहनवीर, सुभाष चावरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed