{"_id":"612405418ebc3e79ad28cf50","slug":"the-woman-s-chain-was-robbed-by-dropping-the-couple-from-the-scooty-kithor-news-mrt5530629136","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार दंपत्ति को नीचे गिरा कर बदमाशों ने महिला से चेन लूटी, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार दंपत्ति को नीचे गिरा कर बदमाशों ने महिला से चेन लूटी, महिला गंभीर
विज्ञापन
दंपती को स्कूटी से गिराकर महिला की चेन लूटी
खरखौदा(मेरठ)। रक्षाबंधन मनाकर हापुड़ से अपने घर लौट रहे मेरठ निवासी दंपती के साथ बदमाशों ने धीरखेड़ा पुलिस चौकी के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। युवक ने स्कूटी नहीं रोकी तो बदमाशों ने दंपती को गिरा दिया। इसके बाद माहिला की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुनील बिल्टोरिया पुत्र जयभगवान रविवार को पत्नी रोजी बेटे अक्षत व बेटी अवनी के साथ हापुड़ स्थित ससुराल आए थे। रक्षाबंधन मनाकर सोमवार दोपहर वह घर लौट रहे थे। हापुड़ मेरठ रोड पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी से कुछ पहले अपाचे बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने स्कूटी पर बैठे बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर सुनील ने स्कूटी दौड़ा दी। बदमाशों ने स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया और महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए।
हादसे में महिला वह दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने पर दी। सुनील ने बताया कि पत्नी की पसली में फैक्चर है। सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस में बदमाशों की खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। सीओ किठौर बृजेश कुमार ने बताया कि लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।