{"_id":"685c5d143be172d1ed00c12e","slug":"the-woman-made-her-son-and-daughter-drink-sulphas-and-then-drank-it-herself-the-girl-died-meerut-news-c-14-1-mrt1051-900030-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बेटा-बेटी को सल्फास पिलाकर खुद भी पीया, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने बेटा-बेटी को सल्फास पिलाकर खुद भी पीया, बच्ची की मौत
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जटौली गांव में बुधवार शाम पति राशिद से कहासुनी के बाद आबिदा (27) ने बेटी जायरा (5) और बेटे जैद (3) को पानी में घोलकर सल्फास पिला दिया। इसके बाद आबिदा ने खुद भी सल्फास घोलकर पी लियया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बेटी जायरा की मौत हो गई, जबकि महिला और मासूम बेटा अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रहे हैं। मजिस्ट्रेट व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए।
कंकरखेडा थाना क्षेत्र के गांव शोभापुर निवासी राशिद की शादी जटौली गांव निवासी आबिदा से करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के बेटी जायरा और बेटा जैद हुए। शादी के बाद से राशिद अपनी ससुराल में जटौली में ही रह रहा है। वह सब्जी व फल फेरी लगाकर बेचने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। राशिद कहासुनी के बाद घर से बाहर निकल गया। इसके बाद आबिदा ने बच्चों समेत सल्फास पी लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
दंपती लड़ते रहे, बच्चे रोते बिलखते रहे
पुलिस के अनुसार राशिद काफी समय से काम करने नहीं जा रहा था। इससे घर में आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इसी बात पर उसका पत्नी आबिदा से झगड़ा होने लगा था। बुधवार को दंपती की आपस में कहासुनी हो गई। माता-पिता के झगड़े के दौरान बच्चे रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
-- -- -