फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman accused the Additional Tehsildar's peon of assaulting her.

Meerut News: महिला ने अपर तहसीलदार के पेशकार पर मारपीट करने का लगाया आरोप लगाया

Tue, 19 May 2026 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The woman accused the Additional Tehsildar's peon of assaulting her.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव मोड़ खुर्द निवासी महिला ने अपर तहसीलदार के पेशकार पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। महिला ने इसका शिकायती पत्र सीओ को दिया है। महिला से हाथापाई करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मोड़ खुर्द निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी जमीन को कथित रूप से गलत दस्तावेजों के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम चढ़ा दी गई है। महिला ने आरोप लगाया कि अपर तहसीलदार का पेशकार तारीख बदलने पर और पक्ष में कार्रवाई कराने के नाम पर लगातार पैसा लेता आ रहा है। जब और पैसा देने में असमर्थता जताई तो पेशकार ने रंजिशवश और दुर्भावना पूर्वक उसके खिलाफ गलत व अन्यायपूर्ण आदेश पारित करा दिया। आरोप लगाया कि जब पेशकार से आपत्ति जताते हुए पूछा गया तो पेशकार ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट की। पेशकार पर 600 रुपये भी छीनने का आरोप लगाया। महिला के साथ हाथापाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अपर तहसीलदार जितेंद्र कुमार का कहना है कि वे आज ही प्रयागराज से लौटे हैं। मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



--------------
पेशकार ने भी दी तहरीर
मवाना। अपर न्यायिक तहसीलदार के पेशकार मनीष सैनी ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह मंगलवार दोपहर कोर्ट की फाइलों में कार्य कर रहा थे। तभी एक अधिवक्ता के साथ महिला, एक व्यक्ति और तीन अज्ञात घुस आए। आरोप है कि पत्रावलियों को इधर-उधर फेंकना व फाड़ना शुरू कर दिया। जब रोकने का प्रयास किया तो महिला व एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर कर्मचारियों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed