फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the wine making by urea, the police arrest two accused on the spot

यूरिया से बना रहे थे शराब, पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपी पकड़े

Sat, 25 Jul 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
the wine making by urea, the police arrest two accused on the spot
दौराला के अझौता गांव के जंगल से यूरिया से शराब बनाते पकड़े गए आरोपी व बरामद शराब। - फोटो : LAWARD
दौराला(मेरठ)। अझौता गांव में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर शुक्रवार को दौराला पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध मिश्रित व अपमिश्रित शराब बरामद की। पुलिस ने शराब में प्रयोग होने वाले सामान व उपकरण सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

रोहटा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद देहात क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई कर रही है। दौराला पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अझौता गांव में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने शराब तस्कर सोनू पुत्र रामवीर व कुलदीप पुत्र बलवीर को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी दौराला निवासी योगी, बबलू पुत्र सलेख मौके से फरार हो गए। मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व 200 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की। आरोपी तस्कर शराब बनाने में यूरिया का प्रयोग कर रहे थे। वहीं, मौके से एक ईको कार, खाली कैन, पॉलीथिन आदि बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी करतार सिंह के मुताबिक अझौता गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली थी। यहां से कई गांवों में शराब पॉलीथिन में भरकर बेची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed