फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wind increased the chill during the day, Sunday was the coldest day.

Meerut News: हवा से दिन में ठिठुरन बढ़ी, रविवार का दिन सबसे सर्द रहा

Mon, 11 Dec 2023 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
The wind increased the chill during the day, Sunday was the coldest day.
मोदीपुरम। शहर से देहात तक रविवार सुबह हवा चलने से दिन में ठिठुरन बढ़ गई। शाम होते ही ठंड का असर तेज हो गया। इससे दिन का तापमान गिर गया। वहीं, हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया। एक्यूआई 239 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ती ठंड के साथ रात भी सर्द हो रही है। दिसंबर में रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा। दिन का अधिकतम पारा 23 डिग्री के पास पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस था। सुबह से लेकर शाम तक तेज हवा से ठिठुरन बढ़ती रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।
विज्ञापन

इस हवा से एक्यूआई 274 से गिरकर 239 पर आ गया, जबकि शहर में जयभीमनगर में 220, गंगानगर में 224, पल्लवपुरम में 274, दिल्ली रोड में 270, बेगमपुल 290 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि आगे भी हवा चलने से मौसम ठंडा होगा और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हवा में नमी बढ़ती जा रही है। हवा से प्रदूषण में कमी आएगी और दिन रात में मौसम ठंडा होगा। हवा के दिन भर चलने के चलते दिसंबर में रविवार सबसे सर्द रहा है। --------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह दिन का तापमान एक्यूआई
तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 25.8 11.0 176
6 25.7 10.2 217
7 26.8 9.8 262
8 24.9 10.6 272
9 24.4 9.8 274
10 23.3 10.3 239
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed