फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wife of the patient who committed suicide by jumping from the hospital window gave a complaint to the police.

Meerut News: अस्पताल की खिड़की से कूदकर जान देने वाले मरीज की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The wife of the patient who committed suicide by jumping from the hospital window gave a complaint to the police.

विज्ञापन
मेरठ। लोकप्रिय अस्पताल की दूसरी मंजिल पर टायलेट की खिड़की से कूदकर जान देने वाले मरीज संजय चौधरी का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी ने नौचंदी थाने में तहरीर देकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच करने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया है। वहीं, दूसरी ओर डिप्टी सीएमओ महेश चंद्र भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भी नौचंदी पुलिस के साथ मामले की जांच की। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है।
माइक्रोटैक कंपनी में नौकरी करने वाले संजय को खून की कमी होने की वजह से परिजनों ने लोकप्रिय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। शुक्रवार रात अस्पताल की दूसरी मंजिल के बाथरूम की शीशे वाली खिड़की तोड़कर नीचे कूदकर संजय ने आत्महत्या कर ली। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

मरीज के साले बिजली विभाग में लिपिक प्रदीप डोगरा ने भी सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने अस्पताल में सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठाए और लारवाही का आरोप लगाया। नौचंदी थाना प्रभारी ईलम सिंह के साथ डिप्टी सीएमओ महेश चंद्रा अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पूरी मामले की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। पत्नी ज्योति ने नौचंदी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल में तैनात गार्डों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन को भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दिनभर खंगाली सीसीटीवी
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। इसके अलावा नौचंदी पुलिस ने आईसीयू में तैनात अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की है। दरअसल परिजनों का आरोप है कि गलत दवा दी गई, जिसकी वजह से आत्महत्या करने का कदम उठाया है।

क्यों नहीं लगा रखा था जाल?
जान गंवाने वाले मरीज के रिश्तेदार प्रदीप डोगरा का कहना है कि नियमानुसार जाल लगा होना चाहिए, ताकि इस तरह के हादसे न हो सकें। अस्पताल की लापरवाही है कि जाल नहीं लगाया गया था। सीओ सिविल लाइन से प्रदीप डोगरा ने कहा कि यदि जाल लगा होता तो इस तरह की घटना न होती।
------
मामला गंभीर है। डिप्टी सीएमओ भी जांच कर रहे हैं। जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. विपिन ताडा,एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed