फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the wheel of suger mill not moving of full capacity

पूरी क्षमता से नहीं घूम रहा मिलों का चक्का

Fri, 06 Mar 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
the wheel of suger mill not moving of full capacity
मेरठ। तमाम दावों के बावजूद मंडल की शुगर मिलें जहां गन्ना मूल्य भुगतान करने में किसानों को खून के आंसू रुला रही हैं वहीं गन्ना पेराई भी पूरी क्षमता से नहीं कर रही हैं। कुछ शुगर मिलों को छोड़कर अन्य कोई भी मिल 90 फीसदी क्षमता से गन्ना नहीं पेर रही हैं। तय क्षमता से कम पेराई करने पर गन्ना खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। गर्मी की आहट शुरू होते ही खेतों में खड़े गन्ने को देखकर किसानों की पेशानी पर बल पड़ने लगा है। चालू सत्र में बुधवार तक मंडल की शुगर मिलों का पेराई औसत 82 फीसदी रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में गन्ने की बहुतायत को देखते हुए गन्ना विभाग ने सभी शुगर मिलों की गन्ना पेराई की प्लांट यूटिलाइजेशन 90 फीसदी तय की है। यानि मिल को क्षमता के सापेक्ष रोजाना 90 फीसदी से ज्यादा गन्ना पेराई करना होगा। हालांकि मंडल की दौराला, सकौती, मोहिउद्दीनपुर, बागपत, अनूपशहर आदि मिल ही मानक क्षमता से पेराई कर रही हैं या उसके आसपास हैं। बाकी अन्य दस शुगर मिलों की हालत खराब है। क्षमता से कम गन्ना खरीद और पेराई का असर किसानों पर पड़ रहा है। गन्ना किसान इंडेंट बढ़वाने और गन्ना खरीद तेजी से कराने की लगातार मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ गर्मी का पारा बढ़ने और खेतों में गन्ना खड़ा होने ये किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने भी लगाई फटकार
गन्ना समीक्षा बैठक में मंगलवार को मंडलायुक्त ने उन सभी शुगर मिलों को कड़ी फटकार लगाई जो 90 फीसदी से ज्यादा क्षमता से पेराई नहीं कर रही हैं। उन्होंने उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र को ऐसी शुगर मिलों पर दबाव बनाकर ज्यादा पेराई कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसानों का गन्ना निश्चित कैलेंडर समय के अंदर लिया जा सके। उन्होंने खेतों में गन्ना रहने तक शुगर मिलों को हर हाल में चलाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है गन्ना पेराई औसत क्षमता की हकीकत
शुगर मिल का नाम कैपेसिटी यूटिलाइजेशन (फीसदी में)
मवाना 78
किनौनी 82
मोदीनगर 85
सिंभावली 78
बृजनाथपुर 75
साबितगढ़ 82
अगौता 78
बुलंदशहर 58
नोट: आंकड़े 4 मार्च तक के हैं और गन्ना भवन से लिए गए हैं।
क्या बोले अधिकारी
सभी शुगर मिलों को क्षमता के सापेक्ष 90 फीसदी से ज्यादा क्षमता पर पेराई करने के निर्देश दिए हैं। जो मिलें निर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं उन्हें नोटिस दिया गया है। -राजेश मिश्र, उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed