फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wedding party danced to the tune of the band, while the residents struggled with traffic jams.

Meerut News: बैंड-बाजों की धुन पर नाचे बराती, जाम से जूझे शहरवासी

Mon, 03 Nov 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The wedding party danced to the tune of the band, while the residents struggled with traffic jams.
दिल्ली रोड पर लगा जाम....गुरुद्वारा थापर नगर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकल
मेरठ/मोदीपुरम। देव उठान एकादशी की वजह से करीब 600 शादियां हुईं। रविवार को बराती बैंड-बाजों की धुन पर झूमते रहे और लोग हाईवे से लेकर शहर तक लगे जाम से जूझते रहे। जगह-जगह वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शादियों की धूम से यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों से बैंडबाजा और बराती निकले तो जाम के हालात बन गए। दिनभर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। परतापुर से लेकर सिवाया टोल प्लाजा तक कई बार जाम लगा। टोल से लगभग 51 हजार वाहन होकर गुजरे। हाईवे किनारे कई मंडप होने के कारण वाहनों के रुकने से भी जाम की स्थिति बन गई। सिवाया टोल प्लाजा के अलावा दुल्हैड़ा चुंगी, मोदीपुरम बाईपास, खिर्वा चौराहा, खड़ौली चौराहा व शोभापुर चौकी के पास जाम लगा रहा। परतापुर में भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। जाम के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लगे।
विज्ञापन

शहर के अंदर दिन में जाम लगने की वजह प्रभात फेरी और गढ़ गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में जा रहे लोग रहे। इससे सर्वाधिक प्रभावित दिल्ली रोड और रोहटा रोड हुआ। बेगमपुल से आ रहे लोग जली कोठी की तरफ मुड़े तो आगे जाकर पहले छतरी वाले पीर से घंटाघर तक जाम का सामना किया। इस बीच टीपीनगर मार्ग, दिल्ली रोड मार्ग, बागपत रोड मार्ग सहित मेट्रो प्लाजा के पास भी मार्ग अवरूद्ध हो गया। शहर के अंदर जाम की समस्या देर रात तक तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के अलावा चार पहिया वाहन चालकों ने गलियों का सहारा लिया। दोनों तरफ वाहन आमने सामने आने के कारण जैन नगर, टीपी नगर, माधवपुरम, ब्रह्मपुरी से लेकर भूमिया पुल, जाटव गेट तक लोग जाम से प्रभावित हुए। स्थनीय लोग छोटी गलियों में भी चार पहिया वाहन लेकर पहुंच गए। ऐसे में समस्या और अधिक बढ़ गई।
----------

पुलिस करना पड़ा रूट डायवर्जन
शाम 7 बजे ट्रैफिक पुलिस ने डीएन कॉलेज पर ट्रैफिक डायवर्जन किया। बेगमपुल और घंटाघर से आ रहे वाहनों को सिटी स्टेशन की तरफ भेजा गया। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों को नहीं पता था कि जैन नगर में भी मार्ग खुल गया है। ऐसे में लोग रोहटा रोड पर पहुंच गए। इस कारण रोहटा रोड चौपले से बागपत बाईपास पर भी जाम की स्थिति बन गई। रात 9 बजे तक रोहटा रोड शोभापुर चौराहे पर निचले मार्ग पर जाम रहा।
-------
शादी के साए, प्रभात फेरी और गढ़ गंगा मेले की वजह से सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक था। इस कारण यातायात व्यवस्था कई जगह धीमी रही। ट्रैफिक पुलिस दिनभर व्यवस्था बनाने में लगी रही।

- राघवेंद्र कुमार मिश्र, एसपी ट्रैफिक

दिल्ली रोड पर लगा जाम....गुरुद्वारा थापर नगर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकल

दिल्ली रोड पर लगा जाम....गुरुद्वारा थापर नगर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकल

दिल्ली रोड पर लगा जाम....गुरुद्वारा थापर नगर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकल

दिल्ली रोड पर लगा जाम....गुरुद्वारा थापर नगर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed