फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The weather will remain pleasant due to rain for a few more days

अभी कुछ दिन और बारिश से खुशनुमा बना रहेगा मौसम

Fri, 05 Sep 2025 06:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 05 Sep 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
The weather will remain pleasant due to rain for a few more days
दोपहर तक निकली धूप, शाम को हुई बारिश, प्रदूषण का स्तर कम होने से राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर तक धूप निकली और दोपहर बाद शहर लेकर देहात तक बारिश हुई। शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे और मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी मौसम में ऐसा ही बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ दिन तक मौसम बारिश से इसी तरह खुशनुमा बना रहेगा।

दो दिन से मौसम सुबह के समय साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन दोपहर बाद फिर से बदलाव के साथ बारिश व आसमान पर बादल छा जाते है। धूप के साथ उमस बढ़ती है, तो बारिश से फिर मौसम खुशनुमा हो जाता है। सुबह के समय धूप निकली और दोपहर तक कई दिन बाद तेज हवा चली। बारिश होने के दौरान भी तेज हवा चली, जिससे तापमान नीचे आ गया। हवा की रफ्तार लगभग आठ से 10 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहेगा। तापमान अभी 30 के पार ही रहेगा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 10.4 मिमी दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई स्तर 46 दर्ज किया गया। गंगानगर में 58, जयभीम नगर 56, पल्लवपुरम 36, दिल्ली रोड 61, बेगमपुल 58 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed