फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The weather has changed, feeling of sunshine along with cold.

Meerut News: मौसम ने बदली करवट, ठंड के साथ धूप का अहसास

Thu, 29 Jan 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed, feeling of sunshine along with cold.
मोदीपुरम। मंगलवार को बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी थी, लेकिन बुधवार को मौसम मिला-जुला रहा। सुबह आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना के बावजूद दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। बुधवार को दिन का तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला ने अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अब तक 30.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


किसानों को मिली राहत, रबी फसलों को हुआ फायदा
एक सप्ताह में हुई बारिश से गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलों को इस बारिश से काफी लाभ मिला है। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बारिश के कारण सुधरकर 53 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed