फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The weather changed due to rain on the second day as well

दूसरे दिन भी बारिश से मौसम में आया बदलाव

Tue, 02 Sep 2025 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
The weather changed due to rain on the second day as well
मवाना। दूसरे दिन रुक-रुककर होती रही बरसात के कारण मंगलवार को भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मोहल्ला मुन्नालाल स्थित गली व मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या रही। तेज हवा के चलते ईख, ज्वार आदि फसलों को भी नुकसान हुआ। बारिश के चलते आधे नगर की बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित रही।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन बारिश होने के बाद मंगलवार को भी सुबह से ही बारिश का क्रम जारी रहा। पूरे दिन रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बरसात अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। हालांकि, दो दिन से हो रही बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। अब गर्मी के स्थान पर लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। कूलर व एसी आदि मौसम के बदलाव के चलते लोगों को बंद करने पड़े हैं।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बारिश के चलते नगर में कई स्थानों पर जलभराव रहा। मुख्य मार्ग हस्तिनापुर रोड पर कामिल पेट्रोल पंप के पास जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को हुई। दो दिन से हो रही अच्छी बारिश और तेज हवा के चलते गन्ने की फसल भी गिर गई। जबकि ज्वार की फसल भी प्रभावित हुई। फाल्ट के चलते आधे नगर की आपूर्ति बंद रही। तहसील रोड के पास लाइन में फाल्ट के चलते लगभग तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही, जो शाम 4:00 बजे के आसपास सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed