फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the water of ganga cuttting soil in the bank, villegers worred, many villege danger zone for flood

गंगा का बढ़ा जलस्तर कर रहा कटान, ग्रामीण सहमे, दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा

Fri, 14 Aug 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
the water of ganga cuttting soil in the bank, villegers worred, many villege danger zone  for flood
हस्तिनापुर(मेरठ)। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। खादर क्षेत्र में गंगा की धारा का रुख फतेहपुर प्रेम गांव की तरफ होने से ग्रामीणों में दहशत है। हंसापुर परसापुर के पास गंगा ने तटबंध पर कटान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों का अमला स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचा। उन्होंने ग्रामीणों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के हंसापुर परसापुर गांव के समीप कटान होने से खादर क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार रात सिंचाई विभाग और तहसील विभाग के अधिकारी तटबंध पर नजर रखे हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह मामले की जानकारी शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एडीएम एफ सुभाष चंद्र प्रजापति, उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पीके जैन, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार आदि हंसापुर स्थित तटबंध पर निरीक्षण के लिए पहुंचेे। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। एडीएम एफ सुभाष चंद प्रजापति ने सिंचाई विभाग और खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों को तटबंध को दुरुस्त करने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नरेगा के मजदूरों के माध्यम से यहां कटान हुए स्थान पर लगातार मिट्टी के कट्टे डाले जाएं। इसके बाद ग्रामीणों और नरेगा के मजदूरों ने गंगा के कटान को रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र से बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर किनारे पर लगा दिया। वहीं खादर क्षेत्र के कई गांवों के जंगल में फसलों में गंगा का पानी भर चुका है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार गंगा का जलस्तर एक लाख पंद्रह हजार क्यूसेक चल रहा है।
विज्ञापन

इन गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
हंसापुर परसापुर, रठौरा कला, सिर्जोपुर, हरिपुर, कुन्हैडा, लतीफपुर, बामनौली, किशनपुर, भीमकुंड, दूधली, बस्तोरा नारंग, मखदुमपुर आदि गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

हस्तिनापुर में बढ़ा गंगा का जलस्तर।

हस्तिनापुर में बढ़ा गंगा का जलस्तर।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed