फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The watchman of the Rapid Depot turned out to be the robber, he committed the crime with his accomplices.

Meerut News: रैपिड डिपो का चौकीदार ही निकला लुटेरा, साथियों संग मिलकर की थी वारदात

Wed, 31 Dec 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The watchman of the Rapid Depot turned out to be the robber, he committed the crime with his accomplices.
मेरठ..कंवलजीत..रेपिड रेल यार्ड में गार्डो ने की चोरी दौराला पुलिस ने खुलासा कर पुलिस लाइन में आ
सिवाया स्थित आरआरटीएस परियोजना (रैपिड) के निर्माणाधीन डिपो में हुई लूटपाट का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि डिपो के चौकीदार रमेश ने ही साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने रमेश समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस कबाड़ी समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मोदीपुरम की पुष्प विहार कॉलोनी निवासी नंदलाल एलएंडटी आरआरटीएस परियोजना में ठेकेदार है। नंदलाल ने सोमवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि चौकीदार रमेश को बंधक बनाकर बदमाशों ने सिवाया में बन रहे डिपो से लगभग तीन लाख रुपये का सामान लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने चोरी में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर चौकीदार रमेश से पूछताछ की थी। सख्ती से पूछने पर रमेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने चौकीदार की निशानदेही पर उसके साथियों पावली खास निवासी सुहैल, चकरपट्टी पिपरगांव फरुखाबाद निवासी रिंकू, टागवलवाडी चंपावत उत्तराखंड निवासी रमेश, सलेमपुर फरुखाबाद निवासी धर्मेंद्र, नवाबगंज फरुखाबाद निवासी मोनू को पावली गांव से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार बोरे लोहे के नट, एल्युमिनियम की चार प्लेट, 15 डाइनिंग लोहे की प्लेट, चार रेल रोलर समेत अन्य सामान बरामद कर लिया। मंगलवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। पुलिस चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी व उसके साथियों की भी तलाश में जुट गई है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल बेचकर नौकरी छोड़ने की कर रहे थे तैयारी
पुलिस ने आरआरटीएस के यार्ड में चोरी करने वाले चौकीदार रमेश समेत समेत पांच आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी रमेश ने बताया कि वह और उसके साथी चोरी का माल कबाड़ी को बेचकर नौकरी छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। आरोपी यार्ड में मिलने वाले लोहे के सामान को उठाकर अपने पास रख लेते थे। इसके बाद लोहे के सामान को बोरों में एकत्र कर कबाड़ी को बेचते थे। पुलिस कबाड़ी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed