फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The virtue of supreme renunciation conveys a message of self-purification and self-restraint.

Meerut News: उत्तम त्याग धर्म आत्मशुद्धि और संयम का देता है संदेश

Wed, 23 Sep 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
The virtue of supreme renunciation conveys a message of self-purification and self-restraint.
सरधना। दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन बुधवार को श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भगवान की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। जैन धर्म में उत्तम त्याग धर्म का आशय केवल बाहरी वस्तुओं का त्याग करना नहीं, बल्कि मन के भीतर मौजूद राग-द्वेष, क्रोध, मान, माया, लोभ और मोह जैसे विकारों से दूर होना है। श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना करते हुए आत्मशुद्धि, संयम और सदाचार को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। महापर्व के दौरान मंदिर में चल रहा शांति विधान भी नियमित रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed