{"_id":"609cb2cb5e24610aae375237","slug":"the-villagers-have-attacked-on-police-team-of-funeral-controversy-in-a-village-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर जमकर विवाद, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर जमकर विवाद, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव और फिर...
Thu, 13 May 2021 10:32 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 May 2021 10:32 AM IST
सार
यूपी के मेरठ में एक व्यक्ति का शव कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। वहीं पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में जानीखुर्द के गांव रसूलपुर धौलड़ी में एक व्यक्ति का शव कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद तीन और थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव दफनाया गया। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव रसूलपुर धौलड़ी में बुधवार को हनीफ (60 वर्ष) की मौत हो गई। परिजन शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान में ले गए, लेकिन वहां पहले से बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कब्रिस्तान अपना बताते हुए हनीफ का शव दफनाने नहीं दिया। इसका विरोध किया गया तो भीड़ मारपीट पर उतारू हो गई। हनीफ के परिजनों ने इसकी सूचना जानी थाना पुलिस को दी। जानी थाना पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को समझाते हुए शव दफनाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। पुलिस ने भीड़ को मौके से भगाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर तीन और थानों की पुलिस पहुंच गई। वहीं भारी पुलिस बल को देखकर विरोध कर रही भीड़ मौके से भाग निकली। पुलिस की मौजूदगी में शव कब्रिस्तान में दफनाया गया। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। घटना की तहरीर नहीं दी गई। पुलिस घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन