फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The video of the inspector opened the shop and bought the goods viral

दरोगा का दुकान खुलवाकर सामान खरीदने का वीडियो वायरल

Sat, 15 May 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
The video of the inspector opened the shop and bought the goods viral
दरोगा का दुकान खुलवाकर सामान खरीदने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

- कोरोना कर्फ्यू के समय के बाद खुलवाई थी दरोगा ने दुकान
बहसूमा। रामराज में कोरोना कर्फ्यू के दौरान रामराज चौकी प्रभारी का दुकान खुलवाकर घड़ी खरीदने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यापारी दरोगा को दबंगई नहीं चलने की बात कहते दिख रहे हैं उसके बाद दरोगा वहां से चुपचाप चला गया ।

रामराज चौकी क्षेत्र प्रभारी बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे कोरोना कर्फ्यू के दौरान अपनी जरूरत के लिए एक दुकान खुलवाकर घड़ी खरीदने पहुंच गया। इसी दौरान कुछ व्यापारी भी दरोगा के पास पहुंचे और उन्होंने कहा कि गरीब निर्धन कोई बाजार से सब्जी खरीदे तो आप उस पर लाठी भांजते है और अपने लिए कोरोना की कोई गाइड लाइन नहीं है। ऐसी दोहरी नीति नहीं चलेगी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस संबंध में सीओ मवाना उदय प्रताप ने वायरल वीडियो से अनभिज्ञता जताई है। शुक्रवार को दरोगा ने रामराज में पूरी सख्ती से कोरोना गाइड लाइन के तहत सुबह 8 से 11 बजे तक ही जरूरी सामान की दुकानें खुलने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed