{"_id":"69384f58cf33e55c2705b6ae","slug":"the-victims-scooter-was-found-burnt-in-a-sugarcane-field-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110975-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीड़ित की स्कूटी जली अवस्था में गन्ने के खेत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीड़ित की स्कूटी जली अवस्था में गन्ने के खेत में मिली
विज्ञापन
पुलिस को जली अवस्था में मिली स्कूटी। जिसको नितिन मोहल्ला हीरालाल निवासी लेकर गया था। (मवाना)
4 दिसंबर की पेट्रोल डलवाने गए नितिन के साथ की गई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पांच दिन पूर्व मोहल्ला हीरालाल निवासी नितिन चौहान को पांच युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। नितिन की स्कूटी और उसका मोबाइल भी गायब था। स्कूटी मंगलवार को जली अवस्था में पुलिस को मिल बाईपास पर गन्ने के खेत से मिली। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
मोहल्ला हीरालाल निवासी जगबीर सिंह ने मवाना थाने में प्राथमिक सूचना दर्ज कराई थी कि उसका बेटा नितिन चौहान 4 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के बाद स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिए हस्तिनापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। पेट्रोल पंप के पास उसे मोहल्ला हीरालाल निवासी राजा चौहान, विशाल चौहान, शुभम चौहान व दो अज्ञात मिले। जिन्होंने नितिन को रोक लिया। पांचों आरोपियों ने कहा कि दिवाली की रात तेरी हरकत का आज तुझसे बदला लेंगे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की राॅड व डंडों से हमला किया। नितिन को गंभीर हालत में मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नितिन का मोबाइल फोन व स्कूटी भी नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पुलिस को मिल रोड बाईपास पर गन्ने के खेत से जली अवस्था में नितिन की स्कूटी मिली। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि स्कूटी मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।