फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The victim woman has demanded justice from ADG Prashant Kumar in Meerut

यूपी: दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी को सुनाई आपबीती, अब सिर्फ न्याय का इंतजार

Tue, 18 Jun 2019 09:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
The victim woman has demanded justice from ADG Prashant Kumar in Meerut
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

हापुड़ जिला निवासी एक महिला ने एडीजी जोन प्रशांत कुमार से मिलकर न्याय मांगा। कहा कि उसके साथ 16 लोगों ने दुष्कर्म किया। इसका नामजद मुकदमा भी दर्ज है। लेकिन वह इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। कुछ प्रभावशाली लोग इन आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगे हैं।  

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि करीब 10 साल पूर्व उसका बाल विवाह हापुड़ निवासी एक युवक से हुआ था। उसने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन उसके बाद तलाक हो गया। परिजनों ने 10 हजार रुपये लेकर दूसरे युवक से उसकी शादी करा दी। इस युवक से भी उसे एक बेटा हुआ। 
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसके पहले पति ने बाबू नाम के आरोपी से कुछ रुपया कर्ज लिया था। दोनों ने कर्ज तो चुकता कर दिया। लेकिन ब्याज के बदले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का सिलसिला चलता रहा। इसी बीच उसने एक और बच्चे को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वक्त की ऐसी मार पड़ी कि दो से तीन साल के अंतराल में वह कई बार दुष्कर्म तो सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई। कहीं तो उसे बेचा भी गया। महिला आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद उसने बाबूगढ़ थाने में 16 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। अब भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। तरह-तरह से दबाव बनाया जा रहा है। वह जान बचाकर छिपने को मजबूर हैं। एडीजी ने न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed