फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The victim's family demanded action against the doctor in case of woman death

डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, पेट में तौलिया-बैंडेज छोड़ने से हुई थी महिला की मौत

Sat, 16 Nov 2019 10:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Nov 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
The victim's family demanded action against the doctor in case of woman death
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ऑपरेशन के दौरान पेट में तौलिया और बैंडेज छोड़ने पर हुई महिला की मौत के मामले में पति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जिला अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार पर अब अनैतिक तरीके से दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बागपत शहर के मलहान मोहल्ला निवासी कौशिद ने एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी बेगम निशा को पित्त की थैली में पथरी थी। उसने साढ़े पांच माह पूर्व जिला अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराया। चिकित्सक ने ऑपरेशन कर पथरी तो निकाल दी, लेकिन तौलिया-बैंडेज को महिला के पेट में ही छोड़ दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी जब महिला के पेट का दर्द कम नहीं हुआ तो चिकित्सक उन्हें इधर-उधर दौड़ाता रहा। परिजनों ने उसे दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने महिला की इंडोस्कॉपी की, जांच में महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किया तौलिया और बैंडेज मिले। इससे उसके पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया और हालत बिगड़ने पर महिला की आठ नवंबर को हिंदूराव अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही, पथरी का ऑपरेशन कर महिला के पेट में छोड़ा तौलिया व बैंडेज

आरोप लगाया कि मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से भी अभी तक आरोपी चिकित्सक से पूछताछ नहीं की, जबकि परिजन दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में तहरीर दे चुके हैं। इसके अलावा बागपत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी अभी तक आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। पीड़ित ने एसपी से आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सीएमओ समेत तीन चिकित्सक करेंगे महिला की मौत की जांच
पेट में तौलिया-बैंडेज छोड़ने पर हुई निशा बेगम की मौत के मामले की जांच अपर निदेशक रेनू गुप्ता ने सीएमओ समेत तीन चिकित्सकों को सौंपी है। जल्द ही सीएमओ जांच कर अपनी रिपोर्ट एडी कार्यालय में प्रेषित करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed