फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   doctor left towel and bandage left in the stomach of a woman in Baghpat after surgery

सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही, पथरी का ऑपरेशन कर महिला के पेट में छोड़ा तौलिया व बैंडेज

Wed, 06 Nov 2019 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Nov 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
doctor left towel and bandage left in the stomach of a woman in Baghpat after surgery
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की जान पर बन आई। यहां एक सरकारी अस्पताल में एक महिला का पथरी निकालने के लिए ऑपरेशन करने के बाद तौलिया और बैंडेज महिला के पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए। महिला की हालत बिगड़ी तो उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने के बाद महिला के पेट से तौलिया निकाला। 
विज्ञापन


बताया गया कि बागपत जनपद निवासी निशा बेगम को पेट में दर्द की शिकायत थी। छह माह पहले वह एक सरकारी अस्पताल में चेकअप के लिए गई तो वहां उसे पथरी बताई गई। ऑपरेशन की सलाह पर निशा अस्पताल में भर्ती हुई जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद तौलिया और बैंडेज उनके पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए। तीन दिन अस्पताल में रखने के बाद महिला को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन

पथरी का ऑपरेशन होने के बावजूद निशा बेगम के पेट में दर्द की शिकायत कम नहीं हुई। महिला को फिर से अस्पताल लाया गया जहां उसे दवा दी गई और आराम होने की बात कहकर घर भेज दिया लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।

तीन बार महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसे आराम नहीं हुआ। आखिरकार पिछले माह निशा बेगम के पति कौशिद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को 15 दिन तक चेकअप और जांच कराने के बाद उनके पेट में तौलिया होने की बात बताई। 

30 अक्तूबर को डॉक्टरों ने निशा का ऑपरेशन कर पेट से तौलिया और बैंडेज निकाले। डॉ. पी. के. गोविल के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की जान पर बन आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed