फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The victim of reindeer in Meerut, viral photos on social media

मेरठ में बारहसिंघा का शिकार, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Sun, 21 May 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 21 May 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
The victim of reindeer in Meerut, viral photos on social media
जाल में फंसा लिया कई शिकारियों ने बारहसिंघा को

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र में बारहसिंघा के शिकार का मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो वायरल किए गए हैं। वन अधिकारी इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


मनोनीत पार्षद सुनील कुमार ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दावा किया है कि जांच करा ली जाए। फोटो सही है। इन फोटो में ईख के खेत में एक बारहसिंघा को जाल में फंसाया गया है। फोटो में कई लोग स्पष्ट नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हस्तिनापुर सेंक्चुरी क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी और कुंडा में यह काम हो रहा है और फोटो में जो लोग दिख रहे हैं वह भी लुकाधड़ी के हैं। वे रोज जाल लगाकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो फुटेज भी जारी की गई है। जाल में फंसे बाहरसिंघा को निकालकर वहीं खेत में ये लोग इसका कटान करते दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में फारेस्ट रेंजर इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन

The victim of reindeer in Meerut, viral photos on social media
वन विभाग अधिकारियों ने कहा फोटो की होगी जांच

वहीं मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो गंभीर बात है। इन फोटो की जांच करा ली जाएगी कि इनमें कितनी सत्यता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed