फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Vedas are the Foundation of World Peace: Acharya Anuj Shastri

वेद ही विश्व शांति का आधार : आचार्य अनुज शास्त्री

Sat, 04 Jul 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
The Vedas are the Foundation of World Peace: Acharya Anuj Shastri
- आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में हुआ धर्मसभा का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज सूरजकुंड मार्ग के वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित वैदिक धर्मसभा में आचार्य अनुज शास्त्री ने कहा कि वेद ही सनातन ज्ञान का मूल स्रोत हैं। वेद ही विश्व शांति का आधार भी हैं। इस दौरान आचार्या सविता ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ भी संपन्न कराया।
शास्त्री ने कहा कि सनातन कोई धर्म का नाम नहीं बल्कि एक विशेषण है। इसका अर्थ है जो सदा से है और जो अनादि और शाश्वत है। आज समाज सनातन शब्द का प्रयोग तो करता है लेकिन उसके वास्तविक आधार वेद को भूलता जा रहा है। वेद ही सनातन हैं। ये समस्त मानव जाति के कल्याण, सत्य, न्याय, ज्ञान का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धार्मिक पुस्तकों को ही धर्म का अंतिम प्रमाण मान लेने के कारण विभिन्न मतों, संप्रदायों और परंपराओं को ही धर्म समझ लिया गया। इससे मूल वैदिक सिद्धांतों की अवधारणा विकृत हो गई। उन्होंने आह्वान किया कि यदि संपूर्ण मानव समाज एक परमेश्वर और एक सार्वभौमिक ज्ञानग्रंथ वेद के सिद्धांतों को अपनाएं तो विश्व में शांति, समन्वय और भाईचारे की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में भजनोपदेशक मोहित शास्त्री ने दुनिया बनाने वाले कितना महान है... जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed