फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the vechile trampling deadbody all overnight

यूपी: चौकी से चंद कदम दूर सड़क पर पड़े शव को रातभर रौंदते रहे वाहन, सोती रही पुलिस

Sun, 03 Nov 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
the vechile trampling  deadbody all overnight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

खरखौदा-हापुड़ रोड पर शुक्रवार रात लोहियानगर सब्जी मंडी के सामने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सोती रही और वाहन शव को रातभर रौंदते रहे।

विज्ञापन


शनिवार तड़के लोग घूमने के लिए सड़क पर निकले तो क्षत-विक्षत शव देखा। उनसे जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने गठरी बांधकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हापुड़-मेरठ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूूर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव सड़क पर ही पड़ा रहा। अंधेरा होने के कारण रातभर सड़क से गुजरने वाले वाहन शव को कुचलते रहे।

विज्ञापन

शनिवार तड़के लोहियानगर एवं आसपास के लोग सड़क पर घूमने निकले तो जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर यहां पहुंची पुलिस ने शव गठरी में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव बुरी तरह कुचल जाने से उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। उसकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सका है। शव पर काले रंग की पेंट, पट्टू निकर, सफेद-काले रंग की चेकदार शर्ट, बाजूदार बनियान था।

पुलिस दावे निकले झूठे
पुलिस दावा करती है कि रात्रि में रोड समेत पूरे क्षेत्र में गश्त की जाती है। यह हादसा बिजली बंबा पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर दूूर हुआ। पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं हुई। शव के ऊपर से पूरी रात वाहन गुजरते रहे तथा शव को कुचलते रहे। पुलिस इस घटना से बेखबर रही।

शव क्षत-विक्षत हो गया जिससे उसकी उम्र की जानकारी नहीं हो पाई है। कपड़ों के आधार पर शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। -आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed