फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The uncle-in-law had demanded an extortion sum of 50 lakh from the contractor.

Meerut News: ठेकेदार से 50 लाख की रंगदारी फूफा ने मांगी थी

Wed, 17 Jun 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
The uncle-in-law had demanded an extortion sum of 50 lakh from the contractor.
- आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। तीन दिन पहले कस्बा शाहजहांपुर निवासी नगर पंचायत के ठेकेदार अमजद घर से बाहर दरवाजे पर लिफाफे में कारतूस और चिट्ठी रखकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाला ठेकेदार का सगा फूफा निकला। स्वाट टीम ने सर्विलांस और बाइक नंबर के जरिये फूफा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर निवासी अमजद नगर पंचायत में ठेकेदार है। 14 जून को तहरीर देते हुए बताया कि किसी समय हेलमेट लगाए दो बाइक सवार लोग उसके घर के दरवाजे पर एक लिफाफा रखकर गए हैं। खोलने पर उसमें एक .315 बोर का कारतूस तथा एक चिट्ठी मिली। जिसमें 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। नहीं देने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

दरवाजे पर लिफाफा डालते हुए दोनों लोग घर से सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर स्वाट टीम को भी लगाया गया। जिसके बाद सीसीटीवी ,मोबाइल तथा बाइक के नंबर के माध्यम से आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि ठेकेदार अमजद से रंगदारी मांगने वाला उसका सगा फूफा लोहियानगर के हुमायूं नगर के वसीम बेसमेंट निवासी महफूज उर्फ फूजी निकला। जिससे अपने साथी लोहियानगर निवासी हुमायूं नगर गली नंबर 5 निवासी आरिफ तथा जाकिर कॉलोनी बिस्मिल्ला वाली गली निवासी शाहनवाज से घर के बाहर लिफाफा डलवाया था।
वहीं कस्बे में चर्चा है कि ठेकेदार को पहले से ही पता था कि इस घटना में उसका रिश्तेदार है। दोनों में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article