{"_id":"69e8d7c1648fc4bf9d038e94","slug":"the-trust-complained-about-the-tubewell-on-the-temple-land-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112088-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंदिर की जमीन पर ट्यूबवेल की ट्रस्ट ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंदिर की जमीन पर ट्यूबवेल की ट्रस्ट ने की शिकायत
विज्ञापन
- एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच के आदेश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के मिलक मजरा टेहरकी गांव स्थित नर्मदा महादेव माता मंदिर की भूमि पर अवैध ट्यूबवेल लगाने का मामला सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश कुमार ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर अतिक्रमण हटाने और अवैध विद्युत उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।
योगेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से ट्यूबवेल स्थापित कर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। आरोप है कि 20 अप्रैल को इस मुद्दे को लेकर मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी जो झगड़े का रूप लेने लगी। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। घटना स्थल पर सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची।
ट्रस्ट अध्यक्ष का कहना है कि संबंधित व्यक्ति अपने खेत के विद्युत कनेक्शन से अवैध रूप से तार खींचकर मंदिर की जमीन पर ट्यूबवेल चला रहा है और सरकारी नाली से पानी ले रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। मंदिर ट्रस्ट ने एसडीएम से अनुरोध किया कि मामले की जांच कर अवैध ट्यूबवेल हटाया जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।