{"_id":"60a182718ebc3e74fa776af4","slug":"the-truck-crushed-a-person-riding-a-bike-on-sardhana-road-meerut-news-mrt5386297187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना रोड पर बाइक सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना रोड पर बाइक सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

मोदीपुरम। रविवार देर रात कंकरखेड़ा-सरधना रोड पर कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी के सामने बाइक सवार एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका एक पैर कट कर दूर जाकर गिरा। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कंकरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से बुढ़ाना निवासी अतुल त्यागी (47) पुत्र अशोक त्यागी कंकरखेड़ा की ड्रीम सिटी में परिवार के साथ रहता था। उनका रोड़ी बदरपुर सीमेंट का काम था। बुढ़ाना में रह रहे माता-पिता की तबीयत ठीक नहीं होने पर वह रविवार बुढ़ाना जाने के लिए मेरठ से बाइक पर निकले थे। घर से निकलते ही सरधना रोड पर कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी के सामने ट्रक ने उसे कुचल दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बेटा उनके मोबाइल पर फोन कर रहा था, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर बाद राहगीर ने उनके मोबाइल से बेटे को हादसे की सूचना दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। काफी दूर आगे जाकर मृतक का एक पैर पड़ा मिला। परिजन कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। परिवार में तीन बच्चे हैं और पत्नी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक फरार है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।