{"_id":"6914f6bbf7c807d3820a7791","slug":"the-traffic-on-the-link-road-was-closed-for-the-construction-of-a-drain-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1026101-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाला निर्माण के लिए लिंक रोड पर बंद हुआ वाहनों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाला निर्माण के लिए लिंक रोड पर बंद हुआ वाहनों का आवागमन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने के लिए बनाए गए लिंक रोड पर फिलहाल दोपहिया और हल्के चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। सड़क का कार्य अधूरा है और नाले का निर्माण चल रहा है। आम जनता के लिए अगले माह यह मार्ग पूरी तरह संचालित हो सकता है। वहीं, कुछ दुपहिया चालक अब भी धूल और गुबार के बीच वाहन दौड़ा रहे हैं।
बागपत रोड की 36 से अधिक काॅलोनियों के लोगों और शहर के अन्य राहगीरों के लिए कई साल से लिंक रोड की मांग की जा रही थी। अब इस पर काम चल रहा है। सड़क और नाले का कार्य अधूरा होने के कारण अभी लिंक रोड को पूरी तरह जनता को सौंपा गया है। दो दिन पहले ही प्रशासन ने बागपत रोड की तरफ से खुलने वाली लिंक रोड पर अधूरे नाले का निर्माण शुरू किया है। आशीर्वाद नर्सिंग होम की खाली हुई जमीन पर सड़क बनाई जानी है। निर्माण कार्य में कोई अवरोध न हो, इसके लिए निर्माण एजेंसी से लिंक रोड मार्ग को बंद कर दिया है। एक ओर इसे मिट्टी डालकर बंद किया गया है तो दूसरी तरफ रेलवे रोड शिव मंदिर पर बैरियर लगाए गए हैं।
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने दो नवंबर तक जनता को मार्ग सौंपने का वादा किया था, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो पाया है। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में विधिवत रूप से लिंक रोड पर संचालन शुरू हो जाएगा।