Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The traffic jam on the main road is making people sweat.

Meerut News: मुख्य मार्ग पर लगने वाला जाम छुड़ा रहा लोगों के पसीने

Wed, 29 Apr 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The traffic jam on the main road is making people sweat.
मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। (मवाना)
सीओ बोले- चौराहों पर फोर्स लगाकर जाम की समस्या से निपटा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से थाने तक लगने वाला जाम भीषण गर्मी में लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और भी अधिक विस्फोटक हो जाती है। लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन व नगर पालिका ने मुख्य मार्ग से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को नहीं हटाया है।

मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से लेकर थाना तिराहे तक अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम का मुख्य कारण सड़क के दोनों ओर स्थायी और अस्थायी जाम के साथ-साथ सड़क की दोनों साइडों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण सड़क के किनारों पर पैदल चलने वालों के लिए स्थान ही नहीं बचता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर में ई-रिक्शाओं की बाढ़, जहां-तहां थ्रीव्हीलर चालकों द्वारा रुक कर सवारियों का इंतजार करना, प्राइवेट बस चालकों द्वारा भी कहीं भी बसों को रोक लेना है। साथ ही ठेली आदि खड़ी होना, बड़े वाहनों का टोल बचाने के प्रयास में बाईपास से न जाकर नगर के मध्य से गुजरना भी है। इस समय आसमान से आग बरस रही है। ऐसी भीषण गर्मी में जो रास्ता पांच मिनट में पार हो जाता है वह जब भी जाम लगता है तो इसे पार करने में 20 से 25 मिनट तक लग जाते हैं। स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्थिति और अधिक बिगड़ जाती है, यदि जाम लगा हो तो भीषण गर्मी में बसों में सवार मासूमों के लिए किसी सजा से कम नहीं रहता है। कई बार लोग स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व नगर पालिका से जाम की समस्या से निजात व अतिक्रमण हटवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन हर बार केवल लोगों को समस्या के समाधान के बजाए केवल आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि अब तक फोर्स की कमी थी। अब पर्याप्त फोर्स मिल रहा है। शीघ्र ही चौराहों पर ड्यूटी लगाई जाएगी और जाम नहीं लगने दिया जाएगा।

मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। (मवाना)

मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed