फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The traders demanded the revelation of the robbery in the house of the Principal of ITI

व्यापारियों ने की आईटीआई के प्रधानाचार्य के घर में हुई लूट के खुलासे की मांग

Fri, 05 Mar 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
The traders demanded the revelation of the robbery in the house of the Principal of ITI
व्यापारियों ने की आईटीआई के प्रधानाचार्य के घर में हुई लूट के खुलासे की मांग
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला भाटवाड़ा में आईटीआई के प्रधानाचार्य के घर लूट के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई है। वारदात को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारी थानाध्यक्ष से मिले और जल्द खुलासे की मांग की।
मोहल्ला भाटवाड़ा में बुधवार को अलीपुर स्थित चौधरी चरण सिंह मेमोरियल आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश विश्नोई के घर पर उनकी पत्नी कंचन और बेटे ओम को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश नगदी-जेवरात समेत करीब दस लाख का माल ले गए थे। बदमाश मकान की छत से कबूतर पकड़ने के बहाने घुस आए थे।
विज्ञापन

वारदात के खुलासे की मांग को लेकर मुकेश विश्नोई और भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन, पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक अरोड़ा, मोहित कुमार आदि थानाध्यक्ष से मिले। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने जल्द घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी दो दिन का समय देकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed