फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The trader posted and said the entire Central Market was illegal

Meerut News: व्यापारी ने की पोस्ट, कहा- पूरा सेंट्रल मार्केट अवैध

Fri, 24 Jan 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The trader posted and said the entire Central Market was illegal
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में 661/6 के ध्वस्तीकरण को लेकर व्यापारियों में खींचतान तेज हो गई है। इसी मार्केट में व्यापारियों ने अलग-अलग गुट बना रखे हैं। जागृति विहार तक के व्यापारियों के नाम से भी संगठन बनाकर सियासत हो रही है। बृहस्पतिवार को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का पारा तब चढ़ गया जब व्यापारी पंकज बजाज ने 661/6 की तर्ज पर पूरे बाजार को अवैध करार देते हुए सभी के लिए एक कानून की हिमायत कर दी। इतना ही नहीं यह भी कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है फिर केवल 661/6 पर ही इसे लागू क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी की इस टिप्पणी के बाद पूरे बाजार में व्यापारी धड़ों में बंट गए और आपसी घमासान शुरू हो गया। बाजार के व्हाट्सएप ग्रुप में बहसबाजी, व्यंग्य से होते हुए नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप पर आ टिकी। ग्रुप में बहसबाजी के बाद जब मामला बढ़ा तो व्यापारियों ने अपनी पहुंच और रसूख दिखाते हुए आला नेताओं के साथ फोटो तक साझा कर दिए। कुछ व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों को भी मेसेज फॉरवर्ड कर शिकायत की। व्यापारियों ने बताया कि टिप्पणी करने वाले पंकज बजाज की 661/6 में दुकान है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर को 661/6 इमारत को ही ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इस बिल्डिंग के व्यापारी अब खुद के बचाव के लिए पूरे बाजार को अवैध बताते हुए इसके भी ध्वस्तीकरण की मांग कर रहे हैं जो गलत है। उधर, आवास एवं विकास परिषद इमारत के सभी 21 दुकानदारों को 17 मार्च तक दुकानें खाली करने के नोटिस जारी कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किए सर्वे में 1473 आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चलने का खुलासा हुआ था, इन सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पंकज बजाज का कहना है कि वह अधिवक्ता हैं और नियम कानून बखूबी जानते हैं। कुछ व्यापारी अवैध धंधे और गलत गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस मेसेज के पोस्ट से उन्हीं लोगों को दिक्कत हुई है। ऐसे व्यापारियों की एसएसपी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
मेन सेंटर मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पंकज बजाज की ओर से व्यापारियों की एकता को खंडित करने वाला मेसेज भेजा गया है जो गलत है। व्यापारी नेता की शह पर वह ऐसा काम कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


व्यापार नेता किशोर वाधवा का कहना है कि पंकज बजाज ने न्याय संगत अपना मत रखा था, लेकिन नकारात्मक सोच वाले लोगों ने इसे बेवजह तूल दे दिया। जिन व्यापारियों को नोटिस मिले हैं व्यापारियों के हित के लिए उन सभी को बुलाकर जल्द ही बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed