फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The townspeople used to chant on the hymns of Narendra Chanchal

भजन गायक नरेंद्र चंचल का मेरठ से रहा गहरा नाता, शहरवासियों ने साझा की उनकी जुड़ी यादें

Sat, 23 Jan 2021 05:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
The townspeople used to chant on the hymns of Narendra Chanchal
नरेंद्र चंचल

भजन गायक नरेंद्र चंचल का मेरठ से गहरा नाता रहा है। वह 80 के दशक में पहली बार धानेश्वर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में आए थे। इसके बाद 2012 से 2017 तक अक्सर आते रहे। बाबा औघड़नाथ मंदिर, जिमखाना मैदान समेत कई मंदिरों और मंडपों में कार्यक्रमों में शामिल हुए।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि छह अक्तूबर 2012 को खिर्वा रोड पर उनकी संस्था द्वारा खाटू श्याम बाबा का कार्यक्रम आयोजित किया था। रात करीब 9:40 बजे नरेंद्र चंचल मंच पर पहुंचे थे। यहां हजारों लोग पहुंचे थे। शहर की जनता को पहली बार नरेंद्र चंचल से रूबरू होने का मौका मिला। नटेशपुरम के लोग नरेंद्र चंचल की एक झलक पाने के लिए छतों पर चढ़े थे। गढ़ रोड व्यापार संघ महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि दस वर्ष पूर्व नरेंद्र चंचल जिमखाना मैदान में कार्यक्रम में शामिल हुए। व्यापारी नेता अंकित गुप्ता ने बताया कि बाबा औघड़नाथ मंदिर में आयोजित भजन संध्या में नरेंद्र चंचल के भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: यूपी सरकार के नाम दर्ज होगी पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री के परिवार की जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिपीठाधीश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व काली नदी के समीप वोल्गा मंडप में सराफ पंकज अग्रवाल ने कार्यक्रम कराया था। वहां उनकी नरेंद्र चंचल से भेंट हुई। वहीं, नौचंदी ग्राउंड स्थित पटेल मंडप में 28 मई 2016 को आयोजित माता की चौकी में नरेंद्र चंचल पहुंचे थे। उन्होंने सुरीली आवाज में माता की भेंट प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया था।

यह भी पढ़ें: नेताजी के साथ कंधा मिलाकर लड़े शामली के सिपाही, घर छोड़कर आजाद हिंद फौज में हो गए थे भर्ती

गानों का संग्रह किया
फूलबाग कॉलोनी निवासी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत गौरव शर्मा ने बताया कि वह 1947 से लतानामा तैयार कर रहे हैं। नरेंद्र चंचल ने भी लता जी के साथ कई फिल्मों में गाने गाए। उन्होंने फिल्म एक-दूजे के लिए व रोटी कपड़ा और मकान आदि के गानों का संग्रह किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed