{"_id":"69639cb755ae39d9300a703e","slug":"the-title-battle-will-be-held-between-sports-college-gorakhpur-and-kanpur-meerut-news-c-72-1-mct1009-147045-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और कानपुर में होगी खिताबी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और कानपुर में होगी खिताबी जंग
Sun, 11 Jan 2026 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम फोटो स्त्रोत संवाद
प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता : सेमीफाइनल में मेरठ और गोरखपुर मंडल को करना पड़ा हार का सामना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें कानपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीम के बीच सोमवार को सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। मेरठ और गोरखपुर की टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच कानपुर मंडल और गोरखपुर मंडल की टीम के बीच खेला गया। कानपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 6-0 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की ओर से सबसे अधिक 3 गोल करके टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ऐथलीट किरण बलियान, विधि चौधरी, धर्मेंद और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
दूसरा सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और मेरठ मंडल की टीम के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर की टीम ने 7-1 से मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। गोरखपुर काॅलेज की टीम पहले क्वार्टर में टीम 3 -0 से आगे रही। खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मेरठ की टीम गोरखपुर के पास तक नहीं पहुंच सकी। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से अरिका ने सबसे अधिक चार गोल अपनी टीम के लिए किए। जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी ने मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण कुमार शर्मा, धीरज कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में उपक्रीड़ा अधिकारी रामचन्द्र, अब्दुल अहद, भूपेश कुमार, प्रभात शर्मा, रजनीश कौशल, कुलविंदर, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहली बार फाइनल में पहुंचने पर कानपुर के कोच ने जताई खुशी
कानपुर मंडल की टीम के कोच शाहिद खान ने बताया कि उनकी यह टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। टीम में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जूनियर महिला प्रतियोगिता में टीम तीसरे और ओपन टूर्नामेंट में भी टीम दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार फाइनल में पहुंचने की काफी खुशी है। शाहिद पिछले 20 साल से हॉकी प्रशिक्षण दे रहे है। उनकी खिलाड़ी अंजलि वर्मा आदि कई खिलाड़ी लीग भी खेल रही हैं।
माही ने पांच मैच में किए 9 गोल
कानपुर की खिलाड़ी माही पिछले तीन साल से हॉकी खेल रही है। उन्होंने अभी तक इस प्रतियोगिता में पांच मैच में कुल नौ गोल किए हैं। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भी माही ने तीन गोल किए। अब उनका लक्ष्य कानपुर को फाइनल जिताने का है।